वाराणसी – आदमपुर क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होने से रामापूरा निवासी शहीद हुआ गंभीर रूप से घायल

ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के कज्जाकपूरा के निकट एक बाइक अनियंत्रित होने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पास ही ड्यूटी कर रहे आदमपुर थाने से सम्बंधित सिपाहियों महेंद्र कुमार और भीम कुमार ने अपने अधिकारियो को दुर्घटना की सुचना देते हुवे घायल युवक को मंडलीय चिकित्सालय शिव प्रसाद गुप्त पहुचाया। जहा हालत नाज़ुक होने के कारण चिकित्सको ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। घायल की शिनाख्त रामापुरा निवासी मोहम्मद शहीद पुत्र जहागीर के रूप में हुई।

इस दरमियान घायल के परिजनों को दुर्घटना की सुचना प्रदान किया गया। घायल के गंभीर हालत को देखते हुवे ड्यटी पर मौजूद चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। घायल के कमर और सर में काफी चोटें आई है। बताया जा रहा है कि घायल मोहम्मद शहीद पड़ाव की तरफ से आ रहा था और गोलगड्डा के तरफ जा रहा था। समाचार लिखे जाने तक परिजन घायल शहीद को लेकर ट्रामा सेंटर गये है।











