सड़क दुर्घटना में हुई व्यक्ति की मौत के बाद नही हुई शव की पहचान, क्या आप जानते है इसको

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. जिले के थाना संपूर्णानगर के खजुरिया में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद मौके पर पहुंची संपूर्णानगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के दौरान व्यक्ति की कोई भी पहचान नहीं हो पाई और साथ ही व्यक्ति के पास किसी तरह से कोई पहचान का प्रमाण भी नहीं मिल पाया,

वहीं पुलिस ने थाने में अपराध संख्या 50/21 धारा 289 304 ए आईपीएस व 184 एमवी एक्ट के तहत मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया है।











