कानपुर – केस्को का कमाल, बिल आने के बाद ड्यू डेट के पहले ही पहुचे कनेक्शन काटने

समीर मिश्रा
कानपुर। कानपुर के केस्को का एक से एक कारनामा सामने आता ही रहता है। नया मामले जो सामने आया है उसने केस्को की बड़ी लापरवाही को उजागर किया है। या फिर कह ले कि स्थानीय लाइन मैनो के द्वारा जुगाड़ लगाया गया होगा। प्रकरण में बिजली के बिल आने के बाद ड्यू डेट के पहले ही लाइन मैंन दरवाज़े पर बिजली कनेक्शन काटने पहुच गया।

परेशान उपभोक्ता ने उसी दिन बिल जमा करके किसी तरह कनेक्शन काटने से रोका। मगर उपभोक्ता आज भी इस बात से हैरान है कि जब आखरी तारिख बिल जमा करने की बाकी है तो स्थानीय लाइन मैंन किस अधिकार से और किसके आदेश पर बिजली काटने चला आया।











