पुलिस को लूट की फर्जी खबर देना पड़ा भारी, मुकदमा हुआ दर्ज

ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी के अजय पटेल द्वारा लूट की फर्जी खबर पुलिस को देना आज भारी पड़ गया। मौके पर पहुची पुलिस ने मामले की छानबीन किया और प्रकरण पुर्णतः झूठा निकलने पर अजय पटेल पर कानूनी कार्यवाही कर डाली। अजय पटेल को हवालात की सैर करना पड़ गया।

लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने प्रकरण में जब स्थानीय सब्जी मण्डी के दुकानदारो से जानकारी किया गया तो आस पास के दुकानदारों ने बताया कि घटना गलत है और ऐसी कोई घटना ही नही हुई है। इसके पश्चात पुलिस ने अजय पटेल पुत्र स्व0 गोपाल पटेल निवासी रमसीपुर थाना रोहनियां वाराणसी के विरूद्ध थाना लालपुर-पाण्डेयपुर में प्रभारी निरीक्षक की तहरीर के आधार पर एन0सी0आर0 संख्या 03/2021 धारा 203 भादवि पंजीकृत कर लिया गया। प्रकरण में पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।











