तीन बोरी मिला सरकारी राशन, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहकुंण्डैल एवं बहोरवा खुर्द गांव के समीप नहर के पास 3 बोरी सरकारी राशन पकड़े जाने पर मचा हड़कंप मच गया। उक्त खाद्यान्न 112 नम्बर पुलिस को बुलाकर उभांव थाने के हवाले कर दिए जाने की खबर है। उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि एसडीएम बिल्थरारोड को सूचित किया जा चुका है। आपूर्ति विभाग इसकी आकर जांच करेगा।












