दवा प्रतिनिधि के घर हुई चोरी के खुलासे की माँग को लेकर एसपी को सौपा ज्ञापन

रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद : दवा प्रतिनिधि के घर हुई चोरी के मामले में लगभग पन्द्रह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस की कार्यशैली से तंग आकर आज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन व उत्तर-प्रदेश मेडिकल एंड रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के पदाधिकारीयों नें पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ को ज्ञापन देकर करके जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन और उत्तर-प्रदेश मेडिकल एंड रिप्रेजेंटेटिव एसोसिशन से रवि शंकर चौहान, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अमरनाथ गुप्ता, विवेक अग्रवाल, विश्वास सक्सेना,अनुराग मिश्रा, अजीत तिवारी पंकज शुक्ला, धर्मेन्द्र वाथम आदि लोग साथ रहे।











