कौशाम्बी: जनपद के गाँव रामपुर बसोहरा में वारिस अली पुत्र हयात अली के खेत में अचानक आग लगने से फसल जल कर राख हो गई। लहलहाती पकी फसल में हाई टेंशन तार से गरीब परिवार की 16 बिसवा में पकी फसल मिनटों में ख़ाक हो गई जैसे ही वारिस के परिवार को फसल में आग लगने की खबर लगी।
वारिस के परिवार के लोगो का रो रो कर पूरा हाल हो गया। खेत मे लगी आग को बुझाने पहुचते। उससे पहले गेंहू की खड़ी फसल राख में तब्दील हो गई। वारिस का परिवार अपनी फसल कटने का इन्तिज़ार ही कर रहा था कि अचानक आग लगने से उसके सारे किये कराए पर पानी फिर गया वह सोच रहा था कि उसकी फसल मंडी में कटने के बाद बिकेगी जिससे वो अपने ज़रूरी काम कर लेगा। लेकिन वारिस अली के परिवार के सपनो में आग लग गई। अब ये परिवार कैसे अपनी रोज़ी रोटी चलाये जबकि वारिस अली ने जिला प्रशासन से मदद की गोहार लगाई है। देखना यह है कि इस मुश्किल घड़ी में जिला प्रशासन इस गरीब की किस तरह से मदद के लिए कब अपने हाथ बढ़ता है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..