कोरोना खत्म करने के लिए बिना मास्क लगाये स्टाफ संग एयरपोर्ट पर ही पूजा करने लगी शिवराज सरकार की मंत्री

आफताब फारुकी
इंदौर: एक तरफ जहा मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शहर के अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं। आलम यह है कि मरीज इलाज के इंतजार में अस्पताल की चौखट पर ही दम तोड़ दे रहे हैं। शुक्रवार को एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के बाहर ऐसे ही दो मरीजों की मौत हो गई। वही शिवराज सरकार की एक मंत्री एयरपोर्ट पर ही अपने साथियों सहित पूजा करने के लिए बैठ गई।

बताते चले कि उषा ठाकुर अपने बयानों हेतु अक्सर चर्चा में रहती है। अभी कुछ समय पहले ही उन्होंने कहा था कि चावल और घी का मिश्रण तैयार करने के बाद, अगर आप इस मिश्रण को हवन के दौरान गाय के गोबर के कंडे के साथ सूर्योदय और सूर्यास्त के समय इस्तेमाल करते हैं तो आपका हवन स्थान 12 घंटे के लिए सैनिटाइज हो जाता है।











