संपूर्णानगर क्षेत्र के ग्राम में पंचायत चुनाव को लेकर SDM ने प्रत्याशियों व ग्रामीणों के साथ किया बैठक

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी= यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शासन प्रशासन लगातार अलर्ट नजर आ रहा है वहीं पंचायत चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से करवाने को लेकर जिले के आला अधिकारियों के निर्देश पर जिले की हर विधानसभा में सक्षम अधिकारियों के द्वारा लगातार प्रत्याशियों व ग्रामीणों के साथ बैठक की जा रही है।

बैठक के दौरान प्रत्याशियों को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के निर्देश दिए गए साथ ही यह भी बताया गया कि किसी के द्वारा गलत कार्य किया गया तो उस पर शख्त कार्यवाही की जाएगी।











