बाहुबली मुख्तार अंसारी की 24 करोड़ की संपत्ति सीज

मुकेश यादव
मऊ। पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार को सदर विधायक मुख्तार अंसारी की दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के दशई पोखरा स्थित लगभग 24 करोड़ की जमीन को सील कर दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्तार अंसारी के खिलाफ जनपद में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। कार्रवाई के दौरान मौके पर सीओ सिटी धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली, सरायलखंसी, दक्षिणटोला पुलिस सहित पीएसी तैनात है। यह जमीन राम-जानकी मंदिर की जमीन बताई जाती है।

2016 में छोटेलाल गांधी ने प्रशासन को पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग किया था। तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा काम रोकवा दिया गया था। तबसे मुख्तार अंसारी के गुर्गों ने यहां की जमीन बेचनी शुरू कर दी। योगी सरकार में माफियाओं के विरुद्ध शुरू किए गए अभियान में पूर्वांचल में मुख्तार अंसारी शासन-प्रशासन के निशाने पर आ गए।











