उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का बयान- कावड़ लेकर कोई उत्तराखंड नहीं जाएगा, SC के निर्देश पर जल्द निर्णय

तारिक खान
लखनऊ। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने इस साल कांवड़ा यात्रा को रद्द कर दिया। इसे लेकर उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि जैसी ही उत्तराखंड सरकार ने यह आदेश जारी किया कि हरिद्वार में कांवड़ मेले का आयोजन नहीं होगा, हमने तभी से यह तय कर लिया था कि उत्तर प्रदेश से कोई भी श्रद्धालु उत्तराखंड कावड़ लेकर नहीं जाएगा।












