एसएसबी ने प्रतिबंधित तस्करी के सामान सहित संगठित गिरोह की सरगना महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। जिले के इंडो नेपाल सीमा के गौरीफंटा में भारत से तस्करी कर जंगली रास्ते से नेपाल ले जाये जा रहे लाखो रुपये के प्रतिबंधित समान सहित संगठित गिरोह की सरगना एक महिला तस्कर को एसएसबी ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

एसएसबी द्वारा पूछताछ करने पर नेपाली महिला ने सीमा क्षेत्र के कई मुख्य तस्कारो के खुलासे किए। भंसार तिल के ताल निकट निवासी महिला ने सुरक्षा की दृष्टि से नाम न सार्वजनिक की शर्त पर कई बड़े तस्करों के खुलासे किए है। वही एसएसबी ने महिला तस्कर का नाम का खुलासा नहीं किया है। जिसे प्राथमिकता देते हुए एसएसबी ने उक्त कुख्यात तस्करों की गोपनीय जांच शुरू कर दी है। एसएसबी द्वारा पकड़े गए माल व महिला तस्कर को क्षेत्रीय कस्टम के हवाले कर दिया है ।











