पीड़ित परिजनों का आरोप, बदमाशो की गोली से घायल हुआ युवक, पुलिस ने किया गोली चलने की घटना से इंकार

संजय ठाकुर
बिल्थरारोड। उभांव- सिकंदरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित पिपरौली (बड़ागांव) के समीप ब्रह्म बाबा स्थान के पास बाइक पर सवार सशस्त्र बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। खबर मिलते ही.मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया।












