मध्य प्रदेश : महज़ बैट्री चोरी का था शक, युवक की बेरहमी से किया बेल्ट और लात से पिटाई, असद से मारपीट के आरोपी दानिश और कुलदीप गिरफ्तार

आदिल अहमद
भोपाल: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भीड़ के अमानवीय चेहरों की हरकते लगातार सामने आ रही है। पहले चूड़ी बेचने वाले एक युवक की पिटाई, फिर पिछले जुमेरात को एक आदिवासी युवक की चोरी के शक में पिटाई के बाद हुई मध्य प्रदेश पुलिस की किरकिरी के बावजूद भी हालात संभलते या ठीक होते दिखाई नही दे रहे है। ये सिलसिला आज भी बदस्तूर जारी है।

जिस युवक को पीटा गया है उसका नाम मोहम्मद असद खान है। वह ट्रांसपोर्ट नगर में पेंटिंग का काम करता है। शनिवार को बैटरी चोरी के संदेह में इस युवक की बेदम पिटाई की गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। असद का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर में कई ट्रक बस की बैटरी चोरी हो गयी थी। शनिवार को बैटरी चोरी के संदेह में मुझे इन लोगों ने पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। वह कहता रहा कि चोरी उसने नहीं की लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। बेल्ट और लात से पिटाई करते रहे। युवक दया की भीख मांगता रहा लेकिन आरोपी उसे पीटते रहे।











