मोबाइल छिनैती,लूट,चोरी की घटनाओं पर चितईपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 अदद मोबाइल सहित दो शातिर गिरफ्तार

ए जावेद/ शाहीन बनारसी
वाराणसी। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस को मोबाइल लूट छिनैती और चोरी की घटना में एक बड़ी सफलता मिली। आज उस समय हाथ लगी जब मुह अँधेरे भोर में लगभग 4 बजे के करीब मिली एक सुचना पर अपने दिन भर की थकान को भूलते हुए चितईपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार और चितईपुर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह की टीम ने दो अभियुक्तों को एक दर्जन मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम चुनार निवासी अभिषेक भारती और राजकुमार भारती बताया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 2960 रूपये भी बरामद हुए। जो एक महिला के साथ घटित घटना से सम्बंधित बताया गया है।

पकडे गये अभियुक्तों ने अपना नाम अभिषेक भारती और राजकुमार भारती बताया। जामा तलाशी में दोनों के पास से एक दर्जन विभिन्न कंपनियों का मोबाइल और 2960 रूपये नगद बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि सभी मोबाइल लुट छिनैती और चोरी के है तथा नगद रूपये एक महिला के पर्स स्नेचिंग से सम्बंधित है। गिरफ्तार अभ्युक्तो पर विधि कार्यवाही कर उन्हें अदालत में पेश किया गया। यहाँ से न्यालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।











