आदमपुर इंस्पेक्टर सिद्धार्थ मिश्रा को मिली बड़ी सफलता, गैंगेस्टर के दो वांछित अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

शाहीन बनारसी
वाराणसी। वाराणसी के आदमपुर इंस्पेक्टर सिद्धार्थ मिश्रा के हाथो आज बड़ी सफलता लगी है। ये सफलता आज उस समय हाथ लगी है। जब दो वांछित अपराधी आज आदमपुर पुलिस के हत्थे चढ़े। बताया जा रहा है कि ये दोनों अपराधी आमिर सुहैल और आसिफ जमाल दोनों अम्बिया मंडी के रहने वाले है।

आदमपुर इंस्पेक्टर सिद्धार्थ मिश्रा ने गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में हमें बता करते हुए कहा कि ये दोनों काशी डिपो के पास थे। और वही से फरार होने का इरादा भी कर चुके थे। मगर जैसे ही इसकी सुचना मिली तो इन दोनों अपराधियों को धर दबोचा गया। गिरफ़्तारी करने वाली पुलिस टीम में आदमपुर इंस्पेक्टर और का० सचिन कुमार और राजेन्द्र राव मौजूद रहे।











