मऊ के अदरी में दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
कमलेश कुमार
अदरी(मऊ): सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अदरी मोड़ स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने वृहस्पतिवार की रात हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन में जुट गई।

जानकारी पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन करने में जुट गई। इससे पहले भी चोरों ने कई दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपये नगद और सामान पर हाथ कर चुके हैं। लेकिन आज तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है।











