जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कुशहा भाड़ के प्राथिमक पाठशाला में आयोजित हुई बैठक

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। सीयर ब्लाक के ग्राम सभा कुशहा भाड में भारत सरकार द्वारा संचालित और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कुशहा भाड़ के प्राथिमक पाठशाला बैठक किया गया. आचार्य महासमिति गोरखपुर के कर्मचारियों द्वारा लोगो को पानी की समस्या समझा, और पानी की बचत करने को बताया।

कुशहाँभाड ग्राम प्रधान रामाधार राजभर ने कहा कि जिन लोगो को शौचालय योजना का लाभ मिला है। वे शौचालय का निर्माण करा ले। जिनको नही मिला है वो अगले योजना में उनका प्रस्ताव किये जायेंगे। तब तक सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करे। आरो वाटर टैंक की स्थापना जल्दी ही कि जाएगी और पूरे गांव में आरो का शुद्ध पानी सप्लाई किया जाएगा।











