लखीमपुर कांड : वरुण गांधी ने फिर उठाया अपनी सरकार पर सवाल, ट्वीट कर कहा – प्रदर्शनकारियों की हत्या कर उन्हें चुप नही करवाया जा सकता है

फारुख हुसैन/ शाहीन बनारसी
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी की घटना के बाद से सत्ता पक्ष भाजपा के अन्दर भी मुखालफत के स्वर उठने लगे है। तीन अक्तूबर को हुई हिंसक घटना के बाद से भाजपा सांसद वरुण गांधी लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। वह इस संबंध में योगी सरकार को खत भी लिख चुके हैं और पीड़ित परिवारों के लिए इंसाफ और दोषियों के लिए सजा की मांग कर चुके हैं।
आज गुरुवार को वरुण ने एक और वीडियो ट्वीट कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। वरुण गांधी ने हाल में सामने आए तीन अक्तूबर के एक वीडियो को पोस्ट कर लिखा है कि, ‘यह वीडियो बिल्कुल साफ है। प्रदर्शनकारियों को हत्या से चुप नहीं कराया जा सकता। मासूम किसानों का जो खून बहा है उसकी जवाबदेही तय होनी ही चाहिए और न्याय मिलना ही चाहिए। किसानों को के सामने ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए कि हम क्रूर हैं।’












