पलिया में बाढ़ का कहर: संपर्क मार्गो और कई मुहल्लों में पानी भरने से जनजीवन हुआ अस्तवयस्त

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बाद उत्तराखंड के बनबसा बैराज से लगातार पानी रिलीज करने के बाद अब लखीमपुर खीरी जिले की प्रमुख नदियां शारदा और घाघरा नदी उफान पर आ चुकी है। अब वह बाढ़ के रूप में लखीमपुर खीरी जिले के दर्जनों गांव में अपना कहर बरपाने में जुट गई है












