मझगई के विभिन्न ग्रामों में बाढ़ से सैकड़ों एकड़ धान की फसल हुई बर्बाद, किसानों ने लगाई सरकार से मदद की गुहार

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। जिले में लगातार बाढ़ का कहर जारी है जिसको लेकर बाढ़ ने जिले के दर्जनों गांव में जहां अपना कहर बरपा कर रखा है तो वही बाढ़ की चपेट में आकर सैकड़ों एकड़ फसल भी खराब हो गई है।

वही अब किसान अपने खेतों से धान की फसल को उठाकर तालियों से ऊंचे स्थानों पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन किसानों का कहना है कि धान की फसल भी जाने के बाद सड़ जाती है। जिससे उनका अब काफी नुकसान होगा। जिसकी भरपाई भी हमारा दर्द कम नहीं कर पाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से करोड़ों रुपए बाढ़ परियोजना में खर्च किए जाते हैं। लेकिन उसके बावजूद भी किसी तरह से कोई परियोजना काम नहीं आती है। करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं, फिलहाल किसानो ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।











