डेढ़ करोड़ की फिरौती के लिए किया था छात्र का अपहरण, पुलिस ने दिखाई तत्परता 24 घंटे के अन्दर अपहरणकर्ताओं से मुक्त करवाया छात्र को

आदिल अहमद
कानपुर। कानपुर के पनकी इलाके से डेढ़ करोड़ की फिरौती के लिए 15 साल के छात्र का अपहरण कर लिया गया था। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर केस हल कर छात्र को बांदा से बरामद कर लिया। छात्र के एक रिश्तेदार ने अपने साथी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने नंबर से जांच की तो पता चला कि गाड़ी मालिक दीपेंद्र का रिश्तेदार है। लोकेशन बांदा के आसपास मिली। इसके बाद पुलिस की चार टीमों ने अपहरणकर्ताओं की घेराबंदी करके छात्र को शुक्रवार रात बांदा से बरामद कर लिया। तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। छात्र ने बताया कि उसे किडनैप करने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। इसके साथ ही हाथ-पैर बांधकर स्कॉर्पियो की पीछे वाली सीट पर डाल दिया था।
दुकानदार की सजगता से खुला राज़
अपहरण करके ले जाने वाले बदमाशो का रास्ते में एक दुकानदार से विवाद हो गया था। बदमाशों से मामूली विवाद होने की वजह से दुकानदार ने उनकी स्कार्पियो कार का नंबर नोट कर लिया था। यही नम्बर आखिर पुलिस को खुलासे में काम आये।











