लोकल फार वोकल अभियान के अनुपालन में मिट्टी के बर्तनों का लगा बालमेला, स्कूल प्रशासन ने कुम्भकारों को किया सम्मानित

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। स्थानीय सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ा गांव में सरकार की मंशा के अनुरुप लोकल फार वोकल अभियान के अनुपालन में स्वदेशी मिट्टी के बर्तन व खेल खिलौने की खरीददारी के लिए बाल मेले का आयोजन किया गया। बाल मेले का आयोजन स्कूल के प्रबन्धक के0के0 मिश्र, प्रिंसिपल डा0 जे0आर0 मिश्र, उप प्रधानाचार्या शीला मिश्र व सपना सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया।

इस मेले में विभिन्न प्रकार मिट्टी के आकर्षक बर्तनों ने मन मोह लिया था जिसे सभी ने खरीददारी भी किया। साथ ही मिट्टी के वर्तन व खिलौने बनाने की विधि की जानकारी भी प्राप्त की। स्वनिर्मित मिट्टी के विभिन्न प्रकार के बर्तनों से प्रदूषण से बचने की भी जानकारी दी गयी। स्वदेशी मिट्टी के वर्तन विक्री हो जाने से दुकानदारों के चेहरों पर मुश्कान देखने का मिली, सभी ने विद्यालय परिवार को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।











