भैरव दत्त बने संतोष ट्राफी में भाग लेने वाली उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम के चयनकर्ता

अनुराग पाण्डेय
वाराणसी। चंडीगढ़ में अगले माह होने वाले संतोष ट्राफी सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम भी हिस्सा ले रही है। पांच सदस्ययी चयन समिति में बरेका फुटबॉल टीम के पूर्व कोच एवं बरेका में कार्यालय अधीक्षक पद पर कार्यरत भैरव दत्त को चयनकर्त्ता मनोनीत किया गया है। चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम का चयन ट्रायल्स 8 व 9 नवम्बर को प्रातः 9 बजे से चौक स्पोर्ट्स स्टेडियम लखनऊ में आयोजित किया गया है।












