चुनावी माहौल के बीच प्रयागराज में भाजपा नेता अजय शर्मा को बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारी

तारिक़ खान
प्रयागराज। प्रयागराज में मंगलवार की सुबह स्थानीय भाजपा नेता को गोली मार दी गई। इस वारदात को फाफामऊ थानाक्षेत्र में अंजाम दिया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हमलावरों ने भाजपा नेता अजय शर्मा के घर में घुसकर इस कांड को अंजाम दिया है। इस हमले में उनके पेट और कंधे में गोली गली है। फिलहाल, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।












