विराट कोहली की मासूम बेटी को रेप की धमकी देने वाला नागेश श्रीनिवास आखिर चढ़ ही गया मुम्बई पुलिस के हत्थे

तारिक़ आज़मी
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की 10 माह की मासूम बच्ची को रेप की धमकी देने वाला युवक भले ही खुद को कितना ही चालाक क्यों न समझ रहा हो मगर मुम्बई पुलिस की साइबर सेल ने उसको गिरफ्तार कर एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस के लम्बे हाथ पेड़ से आम तोड़ने के लिए नहीं बल्कि अपराधियों को उनके असली मकाम तक पहुँचाने के लिए होते है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नागेश श्रीनिवास (23) के रूप में हुई है। मुम्बई पुलिस ने उसको हैदराबाद से गिरफ्तार किया है और उसे मुम्बई लाया जा रहा है।

इस मामले में जाँच कर रही मुम्बई साइबर सेल ने आज आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया और उसे लेकर मुम्बई आ रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नागेश श्रीनिवास के रूप में हुई है। जो एक फ़ूड डिलीवरी एप्प के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का काम करता है। आरोपी एक सोफ्टवेयर इंजिनियर है और उसने आईआईटी हैदराबाद से बीटेक किया हुआ है।











