रोमांचक मैच में लक्ष्मी सेन गुप्ता ने हरा पत्ता को 7 रन से हराया

समीर मिश्रा
कानपुर। सुपीरियर स्पिरिट्स स्पोर्ट्स एकेडमी चतुर्थ पंडित कन्हैया लाल त्रिवेदी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर सुपीरियर कप में लक्ष्मी सेन गुप्ता इलेवन ने रोमांचक मैच में हरा पत्ता इलेवन को 7 रन से मात दी। साउथ मैदान लक्ष्मी सेन गुप्ता इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32।2 ओवर में 162 रन बनाए। जिसमे शिवांशु ने 42 रन व संभव शुक्ला ने 25 रन जोड़े,तो ईशा पांडे ने 3, देवेंद्र व क्षमा ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में हरा पत्ता इलेवन की पूरी टीम 31।3 ओवर में 155 रन पर सिमट गई।












