सनकी आशिक : युवती की सरेराह हत्या कर वो पंहुचा एसएसपी ऑफिस, टेबल पर कट्टा रख किया खुद को पुलिस के हवाले

शाहीन बनारसी (इनपुट – मोहम्मद आसिफ)
बरेली। बरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहा एक सनकी ने युवती की हत्या केवल इस कारण कर दिया कि युवती ने घर से भाग कर उसके साथ शादी से इन्कार कर दिया था। इससे नाराज़ होकर युवक ने युवती को सरेराह गोली मार कर हत्या कर दिया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद मौके पर पहुचे परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। इसी दरमियान युवक एक झोले में आला-ए-कत्ल कट्टा लेकर एसएसपी ऑफिस पंहुचा और कट्टा टेबल पर रखते हुवे खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

धक्का लगते हुवे युवती के भाई की बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। जिसके बाद हत्यारोपी रजनेश ने अपने साथ लाये कट्टे से युवती पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। गोली युवती के पेट और गले में लगी। हत्या के बाद रजनेश मौके से फरार हो गया। युवती के भाई का आरोप है कि बाइक अनियंत्रि होने के बाद मृतक युवती को हत्यारोपी रजनेश ने बाल पकड़ कर घसीटा था और उसके कपडे फाड़ दिए थे। युवती के मौका-ए-वारदात पर ही मौत हो गई थी।
हत्या की सुचना पर मौके पर पुलिस पहुची। इधर घटना की जानकारी परिजनों को लगते ही मौके पर परिजनों ने हंगामा कर दिया और हत्यारोपी रजनेश के गिरफ़्तारी की मांग करने लगे। हंगामा लगभग चार घंटे तक चलता रहा। इस दरमियान पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही थी। उधर दूसरी तरफ हत्यारोपी रजनेश एसएसपी ऑफिस पंहुचा और एसएसपी की टेबल पर आला-ए-क़त्ल कट्टा रखते हुवे युवती की हत्या किया जाना स्वीकार करते हुवे खुद को सरेंडर कर दिया।











