मेघालय में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा सहित 12 कांग्रेसी विधायको ने कांग्रेस छोड़ थामा तृणमूल का दामन, प्रशांत किशोर की कोशिश हुई कामयाब

आफताब फारुकी
डेस्क। प्रशांत किशोर के प्रयास को जहा सफलता प्राप्त हुई है वही मेघालय कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसके अलावा 11 अन्य कांग्रेस विधायकों ने भी टीएमसी जॉइन कर ली है।












