बिजली कर्मचारी संघ ने 10 सूत्रीय ज्ञापन दक्षिणांचल मुख्य अभियंता को सौंपा

समीर मिश्रा
कानपुर। बिजली कर्मचारी संघ के द्वारा 10 सूत्रीय ज्ञापन दक्षिणांचल मुख्य अभियंता राकेश वर्मा को सौंपा गया। जोन अध्यक्ष रवींद्र सिंह चौहान ने बताया कि 14 जनवरी 2000 के उपरांत नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए तथा संविदा कर्मचारियों को तेलगाना सरकार की भांति नियमित किया जाए। अभय सिंह चौहान के मुताबिक जब तक संविदा कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जाता है, तब तक उत्तर प्रदेश कारपोरेशन उत्पादन निगम में भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम से लिए कर्मियों को लगभग 28 हजार रुपए दिया जा रहा है।












