राहुल पाण्डेय को आम आदमी पार्टी यूथ विंग प्रभारी मनोनीत किये जाने पर कार्यकर्ताओं में दिखा हर्ष

समीर मिश्रा
कानपुर। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के दिशा निर्देश एवं आम आदमी पार्टी यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष फैजल वारसी के द्वारा राहुल पाण्डेय को यूथ विंग प्रभारी कानपुर नगर बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला। इस मौके पर यूथ विंग जिलाध्यक्ष सुमित डंग ने बताया कि राहुल पाण्डेय को प्रभारी बनाए जाने से आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को अत्यधिक मजबूती मिलेगी।












