सर्व दिव्यांग एवं महिला सशक्तिकरण सेवा संस्थान एवं नवयुवक गणेश कमेटी कर्रही के द्वारा हुआ वैक्सीन कैंप का आयोजन

समीर मिश्रा
कानपुर। सर्व दिव्यांग एवं महिला सशक्तिकरण सेवा संस्थान एवं नवयुवक गणेश कमेटी कर्रही के द्वारा नि:शुल्क कोविड-19 वैक्सीन कैंप का आयोजन पेट्रोल लाइन कर्रही में किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर के द्वारा कैंप का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस दरमियान सर्व दिव्यांग एवं महिला सशक्तिकरण सेवा संस्थान अध्यक्ष रेनू गुप्ता ने बताया कि करीब 350 लोगों ने कैंप में आकर वैक्सीन लगवाई।












