वाराणसी: शिक्षक ने गोली मार किया आत्महत्या, लंका थाना क्षेत्र के सीर गोवर्धन की घटना

ए जावेद संग मो0 चाँद
वाराणसी। वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र स्थित सीर गोवर्धन में एक युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लिया है। मृतक का नाम अमित पाठक बताया जा रहा है। मृतक एक निजी विद्यालय में शिक्षक है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद निकल कर सामने आ रहा है। मौके पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

चर्चाओं के अनुसार मृतक अमित पाठक पारिवारिक विवादों के कारण अवसादग्रस्त थे। इसी तनाव में उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस को घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद हो गई है। मौके पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है।











