सडक पर इन्साफ ?: बलात्कार आरोपी युवक को पीडिता के पिता ने मारी कचहरी के गेट पर गोली, मौके पर हुई मौत

ए0 जावेद/ मीम रुमान
गोरखपुर। गोरखपुर कचहरी परिसर में आज उस समय हडकम्प मच गया जब कचहरी दीवानी गेट पर ही एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। आज शुक्रवार को दोपहर में अभी से थोड़ी देर पहले हुई इस गोली कांड में मृतक युवक की शिनाख्त दिलशाद के रूप में हुई जो कुछ दिनों पहले ही पाक्सो एक्ट में ज़मानत पर जेल से छूटा था। बताया जा रहा है कि आज दिलशाद इसी मामले में केस की तारिख पर आया था।

सरेराह गोली मार कर हुई हत्या से हडकंप मच गया और कचहरी परिसर में अफरा तफरी का माहोल कायम हो गया। इस दरमियान गोली मारने के आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। गोली मारने वाला व्यक्ति पीड़ित लड़की का पिता बताया जा रहा है। सड़क पर खुद के हाथो हुवे इस इन्साफ को लेकर शहर में चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।











