धान क्रय केंद्र पर है बोरे का अभाव, परेशान है किसान

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। क्रय विक्रय सरकारी समिति पर धान के बोरे के अभाव में धान क्रय पर असर पड़ रहा है। जिससे किसानों को इस ठंड में भी क्रय केंद्रों का चक्कर लगाना मजबूरी बन गई है।

उन्होंने बताया कि क्रय विक्रय सहकारी समिति पर अब तक 92 किसानों से कुल 4607 कुंतल धान की खरीद की गई है। जिसमें 70 फीसदी तक किसानों का पेमेंट भी हो चुका है। यूरिया व डीएपी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध सहकारी समिति के सचिव ने यह भी बताया कि समिति पर यूरिया व डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिसमें यूरिया 494 बोरी व डीएपी 230 बोरी वर्तमान समय पर समिति में उपलब्ध था।











