राम नाथ कोविन्द को NDA ने बनाया राष्ट्रपति पद हेतु अपना उम्मीदवार

समीर मिश्रा/ अविनाश 
राम नाथ कोविन्द NDA की ओर से बिहार के वर्तमान राज्यपाल महामहिम रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद के लिए नॉमिनेट किया गया है राम नाथ कोविन्द (जन्म१ अक्टूबर १९४५) भारतीय जनता पार्टी के राजनेता थे। वे राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं तथा सम्प्रति बिहार के राज्यपाल हैं।

राम नाथ कोविन्द – राज्यपाल, बिहार, पदस्थ
कार्यालय ग्रहण – 2015
जन्म अक्टूबर ०१,१९४५ परौंख, कानपुर देहात जिला , उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीयता – भारतीय
राजनीतिक दल – भारतीय जनता पार्टी
निवास – झींझक, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश
शैक्षिक सम्बद्धता – वकालत की उपाधि
धर्म – हिन्दू , कोरी ( कोली )
जीवन परिचय
राम नाथ कोविन्द का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की (वर्तमान में कानपुर देहात जिला ) , तहसील डेरापुर के एक छोटे से गांव परौंख में हुआ था। कोविन्द का सम्बन्ध कोरी या कोली जाति से है जो उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के अंतर्गत आती है। वकालत की उपाधि लेने के पश्चात दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत प्रारम्भ की। वह १९७७ से १९७९ तक दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के वकील रहे। ८ अगस्त २०१५ को बिहार के राज्यपाल के पद पर नियुक्ति हुई।
राजनीति
वर्ष १९९१ में भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गये। वर्ष १९९४ में उत्तर प्रदेश राज्य से राज्य सभा[3] के निर्वाचित हुए। वर्ष २००० में पुनः उत्तरप्रदेश राज्य से राज्य सभा[3] के लिए निर्वाचित हुए। इस प्रकार कोविन्द लगातार १२ वर्ष तक राज्य सभा के सदस्य रहे। वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे।
समाज सेवा
वह भाजपा दलित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय कोली समाज अध्यक्ष भी रहे। वर्ष १९८६ में दलित वर्ग के कानूनी सहायता ब्युरो के महामंत्री भी रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *