मझवारा मोड़, स्वर्णकार की हत्या/लूट की घटना का खुलासा,पुलिस मुठभेड़ में शातिर हत्यारे/लुटेरे गिरफ्तार

सुहैल अख्तर 
मऊ. पुलिस अधीक्षक, मऊ के निर्देशन में इनामिया एवं शातिर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 18.06.2017 को स्वाट टीम व घोसी पुलिस को उस समय अहम् सफलता मिली, जब मुखबिर की सूचना पर घेराबन्दी करने के दौरान अपराधियों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने पर साहसिक मुठभेड़ करते हुए सरवां नहर पुलिया के पास दो अभियुक्तों को पकड़ लिया गया तथा दो अभियुक्त भाग निकलने में सफल रहे। पकड़े गये एक अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा, जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद हुए।

गत दिनांक 24.04.2017 को सायं मझवारा मोड़, थाना घोसी में स्वर्ण व्यवसायी विनोद सेठ की दुकान में घुस कर रूपयों व गहनों से भरा बैग छीनने के दौरान विरोध करने पर गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना घोसी पर मु0अ0सं0 327/16 धारा 394.302 भादवि पंजीकृत होकर विवेचना की जा रही है। पकड़े गये अभियुक्त सत्य प्रकाश उर्फ सत्या पुत्र रवीन्द्र यादव ग्राम रायबारी थाना बरहज, देवरिया द्वारा बताया गया कि रामाश्रय व राहुल साहनी के बुलाने पर दिनांक 23.04.2017 की रात मऊ आ गया था तथा राहुल एवं रामाश्रय के साथ उनकी जानकारी के एक गांव में रूका गया। दिनांक 24.04.2017 की सायं सीडी डीलक्स मोटरसाईकिल से रामाश्रय व राहुल के साथ मझवारा मोड़ स्थित स्वर्ण व्यवसायी की दुकान के पास पहुंचा। सत्य प्रकाश मोटरसाईकिल चला रहा था। स्वर्ण व्यवसायी की दुकान के पास स्टार्ट मोटरसाईकिल खड़ी करवा कर रामाश्रय व राहुल साहनी स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में गये तथा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर राहुल साहनी ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी तथा बैग छीन लिया। बाहर निकलने के दौरान स्वर्ण व्यवसायी को आता देख राहुल साहनी ने दुबारा गोली मारी, फिर रामाश्रय व राहुल साहनी मोटरसाईकिल पर बैठ गये जिसे चलाकर मैं मझावारा पहुंचा। जहां चेकिंग होता देखकर सत्य प्रकाश को मोटरसाईकिल से उतार दिये। वहीं बैग में देखने पर डेढ़ लाख रूपया, तीन सोने की अंगूठी तथा एक सोने की चेन थी। रामाश्रय द्वारा उसमें से दस हजार रूपया सत्य प्रकाश को दिया गया तथा कहा गया कि बाकी गहने बेचने के बाद हिस्सा दिया जायेगा। थोड़ी देर के बाद रवीन्द्र यादव उर्फ सिपाही मोटरसाईकिल से आकर सत्य प्रकाश को इन्दारा स्टेशन छोड़ा जहां से वह इलाहाबाद आ गया। लूट में मिले दस हजार रूपयों को खर्च होना तथा पुलिस दबाव के नाते दूसरे प्रदेश में भाग जाने के कारण रामाश्रय द्वारा हिस्से का रूपया नहीं दिया जाना बताया। रामाश्रय के पुलिस अभिरक्षा से भागने के बाद रामाश्रय व राहुल के साथ जनपद देवरिया में सत्य प्रकाश द्वारा लूट की 04 घटनाओं को करना स्वीकार किया गया है। 
गिरफ्तार दूसरे अभियुक्त अशोक यादव उर्फ पिन्टू यादव पुत्र गणेश यादव ग्राम टेगुनियां थाना उभांव, बलिया के विरूद्ध वाहन चोरी का एक अभियोग थाना उभांव, बलिया व एक अभियोग थाना मईल, देवरिया में पंजीकृत है। पूछताछ में पिन्टू यादव ने रामाश्रय यादव व राहुल साहनी से पुराने सम्बन्धों का उल्लेख करते हुए बताया कि रामाश्रय यादव की जेल व फरारी के दौरान आवश्यकता  की वस्तुएं बुलाये गये स्थान पर पहुंचायी जाती हैं एवं घटनाओं के पहले रैकी की जाती है किन्तु कभी प्रकाश में नहीं आया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नामः-
1- सत्य प्रकाश उर्फ सत्या पुत्र रवीन्द्र यादव ग्राम रायबारी थाना बरहज, देवरिया।
2- अशोक यादव उर्फ पिन्टू यादव पुत्र गणेश यादव ग्राम टेगुनियां थाना उभांव, बलिया।
भागे हुए अभियुक्तों के नामः-
1- रामाश्रय यादव पुत्र बब्बन यादव सा0 परसिया जयरामगिरि, थाना मधुबन, जनपद मऊ
2- राहुल साहनी पुत्र रामसूरत साहनी, सा0 टेगुनियां, थाना उभांव, जनपद बलिया
बरामदगीः-
1- एक अदद तमंचा 12 बोर। 
2- कारतूस 12 बोर, जिन्दा-01, खोखा-01
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नामः-
1 निरीक्षक आनन्द कुमार सिंह, प्रभारी स्वाट टीम
2 उ0नि0 रामनरायन पाण्डेय थाना घोसी
3 उ0नि0 सविन्दर राय थाना घोसी
4 आ0 अरविन्द शुक्ला स्वाट टीम
5 आ0 विकास त्रिपाठी, स्वाट टीम 
6 आ0 अनिल यादव, स्वाट टीम
7 आ0 महेन्द्र यादव, स्वाट टीम
8 आ0 राजेश सिंह, स्वाट टीम 
9 आ0 सर्वेश यादव, स्वाट टीम
पुलिस अधीक्षक, मऊ द्वारा स्वाट टीम को 5000 रूपये उत्साहवर्द्धन पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *