अगर ये तरीका अपनाये तो लड़कियों की पहली पसंद बन सकते हैं लड़के

काॅजल/रागनी

अच्छे सफर के लिए साथी अच्छा होना बहुत जरूरी होता है और बात जब जिंदगी के सफर की हो तो और भी ज्यादा जरूरी। हर टीनएज लड़की लड़कों में कुछ अलग चाहती है लेकिन ज्यादातर चीजें निश्चित ही होती हैं जैसे लड़का स्मार्ट हो, समझदार हो, मजाकिया हो और उनका ख्याल रखने वाला हो। अगर आप किसी भी टीनएज गर्ल से उनके बॉयफ्रेंड में होने वाली खूबियों के बारे में पूछेंगे तो वो सबसे पहले स्मार्ट होने की बात ही कहेंगी। आइए जानें टीनएज गर्ल कैसे लड़कों को पसंद करती हैं।

लड़कियां आत्मविश्वास से भरपूर लड़कों को पसंद करती हैं। जिन लड़कों में आत्मविश्वास होता है या जो खुद पर भरोसा करते हैं वे लड़कियों की पहली पसंद बन सकते हैं। लड़कों की यह क्वॉलिटी लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करने में काफी मदद करती है जी हाँ आजकल शुरूआत फैशन से स्टार्ट होता हैं लड़कियां लड़को को पसंद करने के लिए अपने पसंदीदा ड्रेस मैकप एवं तरह तरह की आदत डालने में कोई कसर नहीं छोड़ती।
शुरुआत करते हैं सबसे जरूरी बात यह है कि टीनएजर्स को मीडिया से दूरी बनाए रखनी चाहिए क्यों कि टीवी में आने वाले प्रोग्राम ज्यादातर काल्पनिक होते हैं। एक बात याद रहे कि टीवी प्रोग्राम टीनएजर्स को हमेशा गलत प्रस्तुत करते हैं। इस उम्र में आपके हार्मोन में होने वाले परिवर्तन आप पर बुरा असर डाल सकते हैं। ये बात हर कोई जानता है कि दोस्तों के बिना लाइफ में कोई मजा नही, इसलिए आप अच्छे दोस्त बनाइए, जो आपके साथ खेलकूद, पढ़ाई और अन्य कार्यों में आपके साथ हमेशा खड़े हों। क्यों कि रिसर्च बताते हैं जिनके दोस्त नही होते उन्हें अन्य लोगों की अपेक्षा कम खुश देखा गया है।
अगर कोई लड़का किसी टीनएज गर्ल का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहता है तो उसे खुद को सजाने और संवारने के लिए बेसिक चीजें जरूर अपनानी चाहिए जैसे डियो का प्रयोग, साफ कपड़े पहनना आदि। लड़कियां लड़कों के कपड़े और हेयरस्टाइल पर बहुत ध्यान देती हैं। लड़कियों को हमेशा खुश रहने वाले लड़के पसंद आते हैं। अगर आप अपने साथ-साथ लड़कियों को भी हंसने पर मजबूर कर देते हैं, तो आप उनकी नजरों में हीरो बन सकते हैं। लड़कियां हमेशा ऐसे लड़कों के साथ रहना चाहती हैं जो उन्हें हंसाए और जिससे बात करना काफी आसान हो।
लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो केयरिंग हो। ख्याल रखने की प्रवृत्ति से लड़कियों को लगता है कि आप हर घड़ी उनके साथ रहेंगे। लड़कों का केयरिंग स्वभाव लड़कियों को उनके प्रति आकर्षित करता है। लड़कियों को बात करना काफी अच्छा लगता है। ऐसे में जो लड़का काफी देर तक उनसे बात करता रहे यानी जो कुछ अपनी बात कहे और कुछ उनकी बातें सुनें। ऐसे लड़कों को लड़कियां काफी पसंद करती हैं। लड़कियां उन लड़कों को काफी पसंद करती हैं जो दिखने में अच्छे होते हैं। इसके अलावा लड़कियां उनकी स्माइल, आंखों और बॉडी पर भी खासा ध्यान देती हैं। इन्हें देखने के बाद ही वे लड़कों को पसंद करती हैं।
लड़कियां लड़कों को पसंद करते समय उनकी बुद्धि को भी ध्यान में रखती हैं। जो लड़के स्मार्ट और समझदार होते हैं लड़कियां उनके साथ काफी सुरक्षित महसूस करती हैं क्योंकि वे जानती हैं कि किसी भी समस्या का हल कैसे निकालना है। लड़कियों को वो लड़के काफी इंप्रेस करते हैं जो लड़कियों का सम्मान करते हैं। महिलाओं को सम्मान देने से आपकी महिलाओं के प्रति सोच का पता चलता है। महिलाओं को सम्मान देने से लडकियों को लगता है आप महिलाओं की इज्जत करते हैं। जैसा कि पहले ही बता दिया गया है कि जितना हंसते हैं, यदि उससे ज्यादा हंसेंगे तो सकारात्मक सोच बढ़ेगी। इससे यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि जिनकी सकारात्मक सोच होती है, वे अकसर तरक्की की ओर बढ़ते हैं। यही नहीं वे अपने प्रतिद्वंदी को आसानी से मात दे सकते हैं। कहने का मतलब यह है कि हंसते रहिय और अपनी उत्पादक क्षमता बढ़ाते रहिए।
कुल मिलाकर हंसना सिर्फ एक भाव नहीं है। हंसना दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करना होता है, दूसरों का विश्वास भी जीतना होता है। आप सोच रहे होंगे कि भला हंसने से विश्वास का क्या ताल्लुक। लेकिन आपको बता दें कि जब आप किसी से हंसकर मिलते हैं, उन्हें हंसाते हैं तो इससे दो अजनबियों के बीच गहरा रिश्ता पनपने लगता है। ये रिश्ता विश्वसनीयता को जन्म देता है। मतलब साफ है कि हंसकर दूसरों को विश्वास जीतते रहिए।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *