साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की दिखाई दी बौखलाहट, कह डाला साधू संतो को ये बात

तारिक आज़मी

भोपाल. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का चुनाव जैसे जैसे मतदान का दिन करीब आता जा रहा है लगातार नीचे के तरफ ही जाता जा रहा है। इस दौरान उनके चुनावों को सबसे अधिक नुकसान उनके विवादित बयानों से पंहुचा है। भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली सीट भोपाल में इस बार कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने ताल ठोकी है तो वही भाजपा ने भगवा कार्ड चलते हुवे मालेगाव ब्लास्ट आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देकर राजनैतिक हलको में चर्चा का सबब बना दिया था।

यह देश में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी आतंकी घटना के आरोपी को किसी दल ने टिकट देकर उसको चुनाव मैदान में उतारा हो। इसकी एनडीए छोड़ सभी दलों ने आलोचना किया। आलोचनाओ का दौर थमा भी नही था कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपने एक बयान से उन आलोचकों को एक मुद्दा और दे दिया। शहीद हेमंत करकरे पर विवादित बयान देते हुवे उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से कहा था कि शहीद करकरे को मैंने श्राप दिया था कि तेरा सर्वत्र नाश हो जायेगा। वैसे तो अपने नेताओ की फिसलती जुबान पर तत्काल सँभालने का काम भाजपा करती रहती है। मगर मुद्दा इस बार साध्वी ने ऐसा उठा दिया था कि उसको संभालना मुश्किल ही नही नामुमकिन हो गया था, शहीदों और सेना के नाम पर होते चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा एक सीट हेतु देश की बकिया सीट ख़राब करने के मूड में नहीं दिखाई दी और इस बयान से किनारा कर लिया।

इसके बाद साध्वी ने बयान वापस लेने की भी बात कही तथा चुनाव आयोग का प्रतिबन्ध तक झेलना पड़ा। इसके बाद कुछ और बीच बीच में विवादित बयान आने शुरू हो गए थे। इसी दौरान बाबरी मस्जिद प्रकरण पर भी उनका बयान ट्रोलर्स का शिकार हो गया था। इन बयानबाज़ी ने कही न कही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा नुकसान हुआ,। अब मामला साधू संतो पर आकर रुका है। इस बार साधू संतो पर भी प्रज्ञा ने हमला करते हुवे कहा है कि ये लोग भगवा का व्यापार करते है।

बताते चले कि मध्य प्रदेश में कंप्यूटर बाबा की संत समाज और हिन्दू सनातनधर्मी समाज में अच्छी पकड़ है। कम्यूटर बाबा के साथ उनके अन्य सभी संतो ने दिग्विजय सिह की जीत के लिए एक हवंन आयोजित कर रखा है। इस हवन हेतु साधू संतो ने धुनी रमई हुई है, विभिन्न मुद्राओं में धुनाई रमा कर हठयोग पर बैठे साधू संतो के इस हवंन में आज दिग्विजय सिंह सपत्नी हवंन स्थल पहुचे. हिन्दू मतों को साधने के लिए कंप्यूटर बात के नेतृत्व में 8 मई को संतो का एक विशाल जुलूस निलाकेगे। इसकी जानकारी होने पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक खबरिया चैनल से बात करते हुवे कहा है कि ये लोग भगवा का व्यापारीकरण कर रहे है, जनता इनको बढ़िया सबक सिखाएगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *