आज अब से कुछ घंटो में शुरू होगा इस वर्ष का आखरी चन्द्र ग्रहण, जाने कब आप देख सकेगे यह खगोलीय घटना

तारिक आज़मी

काशी : साल का आखरी चन्द्र ग्रहण आज अभी से कुछ घंटो के बाद से शुरू हो जायेगा। इस खगोलीय घटना को आप देर रात को देख सकते है। भारत में इसके बाद 2021 तक और कोई चन्द्र ग्रहण नही दिखाई देगा। आज का चन्द्र ग्रहण विशेष रूप से इसलिए भी महत्व रखता है क्योकि आज ही के दिन चाँद पर इंसान ने पहला कदम रखा था। नासा आज इसकी 50वी सालगिरह मना रहा है।

वैसे तो आज आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा। मगर यह चंद्र ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण अब से बस कुछ ही घंटो के बाद रात 1 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर समाप्‍त होगा। इस चंद्र ग्रहण के बाद सीधा 2021 में चंद्र ग्रहण लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण सबसे स्पष्ट रूप से सुबह तीन बजे नजर आएगा। जब चंद्रमा का ज्यादातर हिस्सा ढक जाएगा। आज रात चंद्रमा का केवल एक हिस्सा धरती की छाया से गुजरेगा।

सुबह 3:01 पर चंद्रमा का 65 प्रतिशत व्यास धरती की छाया के तहत होगा। आकाशीय गतिविधियों के दिलचस्पी रखने वालों को इस मौके को नहीं गंवाना चाहिए क्योंकि 2021 तक फिर ऐसा स्पष्ट रूप से दिखने वाला कोई चंद्र ग्रहण नहीं लगेगा। दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न हिस्सों में भी लोग यह नजारा देख पाएंगे। भारत में यह खगोलीय घटना देश के हर हिस्से से नजर आएगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *