नागरिकता कानून के मुखालिफ सपा ने किया विधानसभा के अन्दर और बहार प्रदर्शन, देखे मौके की तस्वीर

तारिक खान

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानमंडल में नागरिकता संशोधन कानून और प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सपा नेताओं ने सदन के अंदर व बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई विधायक अर्धनग्न स्थिति में प्रदर्शन कर रहे थे।

इसके पहले सपा नेताओं ने विधानमंडल भवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास शर्टलेस होकर नागरिकता कानून का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह कानून देश के संविधान के खिलाफ है और सरकार को इसे वापस लेना चाहिए। नागरिकता संशोधन कानून पर लगातार मुखालफत की नारेबाजी का दौर चला। सदन के बाहर भी सपा विधायक, नेता और कार्यकर्ताओ ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *