CAA और NRC प्रोटेस्ट वाराणासी – पूरी हुई मासूम की मुराद, आज माँ के गोद में आ जाएगी मासूम चम्पक, सभी 56 लोगो की ज़मानत हुई मंजूर

तारिक आज़मी

वाराणसी. वाराणसी में CAA और NRC विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कुल 56 लोगो की आज ज़मानत सेशन कोर्ट ने मंज़ूर कर लिया है। सभी आरोपियों को 25-25 हज़ार की ज़मानत पर रिहाई का आदेश आज सेशन कोर्ट ने दे दिया है। इस दौरान आज देर शाम आये इस ज़मानत के फैसले पर सभी के परवाने तो जेल नहीं जा सके है और आशा किया जा रहा है कि कल शाम तक सभी परवाने जेल चले जायेगे, मगर मासूम चम्पक की माँ एकता और एक अन्य महिला सानिया का रिहाई परवाना जेल जा चूका है। समाचार लिखे जाने तक दोनों की रिहाई पर कार्यवाही जेल प्रशासन कर रहा था। आशा व्यक्त किया गया है कि रात 8 बजे के लगभग इनकी रिहाई हो जाएगी।

अदालत से प्राप्त समाचारों के अनुसार आज चली सेशन कोर्ट में बहस के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता पैनल ने जमकर अपना पक्ष रखा और अदालत ने उनके पक्ष को ध्यान में रखते हुवे सभी 56 आरोपियों की ज़मानत मंज़ूर कर लिया है। देर शाम तक चली बहस के बाद आये फैसले के बाद सभी आरोपियों की ज़मानत दाखिल हो गई है। इस दौरान आज एकता और सानिया की ज़मानत पर रिहाई परवाना जेल चला गया है।

आज आशा व्यक्त हो रही है कि मासूम चम्पक को उसकी माँ की गोद मिल जाएगी। केवल 14 माह की मासूम बच्ची चम्पक उर्फ़ आर्या की माँ एकता और अन्य को पुलिस ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जुलूस निकाल रहे लोगों को बीते 19 दिसंबर को बेनिया क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ़्तारी के बाद से एकता की बेटी चंपक उनके पति के बड़े भाई शशिकांत के पास है। दादी शीला तिवारी ने बताया कि चंपक दिन भर मां के लिए रोती है और बीमार हो गई है। इसके चलते उसका वजन भी कम हो गया है।

इस दौरान सबसे पहले इस मुद्दे को एनडीटीवी ने उठाया था। जिसमे देश के वरिष्ठ पत्रकारों में से एक रविश कुमार ने अपने प्राइम टाइम में इस मुदद को जगह दिया था। हमारे द्वारा भी इस सम्बन्ध में समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर को जब जेल में एकता को यह समाचार प्राप्त हुवा था कि उसकी बेटी चम्पक की स्टोरी रविश के प्राइम टाइम पर आएगी तो एक माँ की ममता अपनी मासूम बेटी की झलक पाने को बेताब हो उठी थी। एकता ने इस सम्बन्ध में जेल प्रशासन से उक्त कार्यक्रम देखने की मांग किया था मगर जेल प्रशासन ने अज्ञात कारणों से मांग को ख़ारिज कर दिया था।

बहरहाल, सभी गिरफ्तार आरोपियों की आज ज़मानत मंज़ूर होने के बाद दो रिहाई परवाने क्रमशः एकता और सानिया का जेल जा चूका है। वही समय की कमी के कारण बाकि 54 लोगो के ज़मानत पेपर दाखिल हो चुके है। आशा व्यक्त किया जा रहा है कि सभी के परवाने कल शाम तक जेल चले जायेगे। इस दौरान आज लंका पुलिस द्वारा भी तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी किया गया जिनके नाम एसपी राय, अमित श्रमिक और मनीष शर्मा बताये जा रहे है। अदालत ने इन सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *