सलाम इस्लाम खान बने सपा सोशल मीडिया प्रभारी

आफताब फारुकी

मुम्बई। समाजवादी पार्टी मुंबई उत्तर पश्चिम जिला के अध्यक्ष कृष्ण्दत्त दुबे ने समाजवादी पार्टी की युवा शाखा के पूर्व महासचिव महाराष्ट्र/मुंबई एवं मुंबई सपा के संस्थापक सदस्य सलाम इस्लाम खान को पार्टी का सोसल मिडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं मुंबई सपा की युवा शाखा के पूर्व अध्यक्ष एवं मुंबई टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मो। तौफ़ीक़ शेख ने खान को बधाई दी और पार्टी का धन्यवाद दिया। दिल्ली से भेजे एक बधाई सन्देश मे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अबु आसिम आज़मी ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरिक़ खान ने अपने बधाई सन्देश मे कृष्ण्दत्त दुबे को धन्यवाद देते हुए कहा की दुबे जी ने 2014 मे ही सक्रिय राजनीती से दूर हो चुके सलाम इस्लाम खान को पुनः सक्रिय कर के अपनी टीम को काफ़ी मजबूत कर लिया है। अपने बधाई सन्देश मे विकलांग की पुकार के संपादक एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व तालुका अध्यक्ष सैय्यद सरताज मेहंदी ने पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की सभी साथियो को जोड़कर साथ चलने वाले सलाम इस्लाम खान को सक्रिय कर अपने हलचल कर दी है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *