Categories: UP

महिला किसान दिवस के अवसर पर महिलाओं को  मिला आत्मनिर्भर बनने का ज्ञान

बापू नंदन मिश्रा

रतनपुरा (मऊ) आचार्य नरेंद्र देव कृषि  एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी वरुणा पर बृहस्पतिवार को महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ वी के सिंह ने महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनकी आय बढ़ाने के लिए बैकयार्ड, पोल्ट्री फार्मिंग, मशरूम उत्पादन, बकरी पालन  की तकनीकी बारीकियों की विस्तृत जानकारी दिया।

जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें इसके अलावा उपस्थित महिला कृषकों को केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि बिल के बारे में भी बारीकी से बताया गया ।केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अजीत वत्स ने महिलाओं को मधुमक्खी पालन व अचार- मुरब्बे आदि बनाने की जानकारी प्रदान किया गया। केंद्र के ही एक अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अंगद प्रसाद ने महिलाओं के पोषण खान-पान व किचन गार्डनिंग  के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम सभा पिंलखी, इकबालपुर तथा चौड़ी की लगभग सौ से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन रितुंजय कुमार सिंह ने किया।

pnn24.in

Recent Posts

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘भाजपा घबरा गई है और पीएम मोदी परेशान है’

तारिक खान डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि…

20 hours ago

बहुचर्चित आनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में फिल्म अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार

आदिल अहमद डेस्क: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने…

21 hours ago

आरक्षण मुद्दे पर बोले अमित शाह ‘भाजपा की आरक्षण खत्म करने की कोई मंशा नही है’

आफताब फारुकी डेस्क: कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा भाजपा नेताओं के बयानों को आधार…

21 hours ago