मझगई के विभिन्न ग्रामों में बाढ़ से सैकड़ों एकड़ धान की फसल हुई बर्बाद, किसानों ने लगाई सरकार से मदद की गुहार

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी। जिले में लगातार बाढ़ का कहर जारी है जिसको लेकर बाढ़ ने जिले के दर्जनों गांव में जहां अपना कहर बरपा कर रखा है तो वही बाढ़ की चपेट में आकर सैकड़ों एकड़ फसल भी खराब हो गई है।

बता दे लखीमपुर खीरी जिले के पलिया तहसील के मझगई क्षेत्र के ग्राम नौगवा, त्रिलोकपुर, खालेपुरवा, विष्नूपुर चौरी सहित अन्य ग्रामों में लगातार बाढ़ अपना कहर बरपा कर रही है। बाढ़ का पानी पलिया के विभिन्न ग्रामों में पहुंचा है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त होता दिखाई दे रहा है। वही बाढ़ के पानी से सैकड़ों एकड़ धान की फसल पूरी तरह से पानी में जलमग्न हो गई है। जिसको लेकर लगातार फसलों के खराब होने का अंदेशा बढ़ गया है। जिससे किसान काफी परेशान है।

वही अब किसान अपने खेतों से धान की फसल को उठाकर तालियों से ऊंचे स्थानों पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन किसानों का कहना है कि धान की फसल भी जाने के बाद सड़ जाती है। जिससे उनका अब काफी नुकसान होगा। जिसकी भरपाई भी हमारा दर्द कम नहीं कर पाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से करोड़ों रुपए बाढ़ परियोजना में खर्च किए जाते हैं। लेकिन उसके बावजूद भी किसी तरह से कोई परियोजना काम नहीं आती है। करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं, फिलहाल किसानो ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *