देखे वीडियो : खाद की काला बाजारी और धान की तौल न होने से नाराज़ किसान ने किया आत्मदाह की कोशिश

फारुख हुसैन

बाराबंकी। खाद की काला बाज़ारी और धान की तौल न होने का आरोप लगा कर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के पदाधिकारियों ने अपना अनशन आमरण अनशन में तब्दील कर दिया है। इस बीच आज दोपहर में एक किसान ने आत्मदाह करने का प्रयास किया जिसको किसानो और पुलिस ने बड़ी मशक्कत के साथ रोका।

बताते चले कि भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर पटेल चौराहे पर भूख हड़ताल कर रहे थे। शुक्रवार देर शाम तक जब कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर वार्ता करने नहीं पहुचा तो यह प्रदर्शन आमरण अनशन में तब्दील हो गया। इसके बाद आज भी आमरण अनशन बदस्तूर जारी है। आज शनिवार की सुबह किसान कार्यकर्ताओं की प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं लिए जाने से आक्रोशित होकर किसानो ने आत्मदाह की चेतावनी दे दी थी।

आत्मदाह एलान के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस बीच किसान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस के साथ किसानों की जमकर धक्का-मुक्की हुई। किसान आत्मदाह में सफल नहीं हो सके। मौके पर पहुंचे एसडीएम सचिन कुमार वर्मा, तहसीलदार राहुल सिंह और सीओ योग्रन्द्र कुमार ने आपस में बातचीत कर स्थिति संभाली।

आत्मदाह का प्रयास कर रहे किसान के हाथो से पेट्रोल छीनने की कोशिश किया जिस दरमियान किसानो और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर धक्का मुक्की भी हुई। एक मशक्कत के बाद पुलिस किसान के हाथो से पेट्रोल छीनने में सफल रही।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *