क्षेत्र की सड़कें जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है : जयप्रकाश अंचल

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड(बलिया)। देवेन्द्र डिग्री कालेज से लेकर चौकिया मोड़ तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गई है। सड़क पर धुल का गुब्बार उड़ रहा है। उक्त बातें सपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने बिल्थरारोड में शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हमारे गृह क्षेत्र की चौकिया- देवेन्द्र डिग्री कालेज मार्ग, कीडीहरापुर से लेकर मालीपुर, नरला- चन्दाडीह होते हुए भाजपा विधायक के घर जमुआव तक, पडसरा- विहरा मार्ग सहित क्षेत्र की सभी सड़के जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते अपनी बदहाली पर आंसू  बहा रही है।

उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र की टेंग़री से जयप्रकाश नगर तक, दत्तहा  से लेकर श्रीनगर तक, पचरुखिया से लेकर रेवती मार्ग सभी गड्ढे में तब्दील है। बदहाल सड़को के चलते सड़क के किनारे घर बनाकर रहने वालों लोगो और यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि भाजपा सरकार में जनता परेशान हो गयी है। कई सड़क बनाने के लिए कार्यदाई संस्था द्वारा सड़क को खोद कर गिट्टियों का मोटा लेयर बिछा दिया गया है। जिसके बाद मैटेरियल के अभाव में निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद है। यह स्थिति पिछले करीब 6 माह से बना हुआ है

अब मैटेरियल का इंतजार की बात करके सम्बन्धित कर्मचारी लोगो को तसल्ली दे रहे है। गिट्टियों का लेयर बिछाकर पिच कार्य करना कार्यदाई संस्था भूल गया है। सड़क पर धूल के उड़ रहे गुब्बार से इस मार्ग पर यात्री की आंख पूरी तरह से धुल से भर जा रही है। इस मार्ग पर रहने वाले लोग सांस, आंख और फेफड़े का मरीज होने लगे है और विभागीय अमला एवं क्षेत्रीय प्रशासन बेपरवाह बने हुए है। इस सडक निर्माण में होने वाले देरी के कारण लोगों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी व्याप्त हो गया है।  महंगाई भी चरम सीमा पर है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेखेगी और प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *