नगर निगम का ज़ोनल कार्यालय गंगा पार भी होगा, वार्डों के परिसीमन की रिपोर्ट शासन को भेजी जायेगी

ए0 जावेद

वाराणसी: वाराणसी नगर निगम का नया ज़ोनल कार्यालय अब आने वाले दिनों में गंगा पार रामनगर में भी होगा। इस समय वर्तमान में 5 ज़ोनल कार्यालय है। इनमें वरुणा पार एक जोनल कार्यालय शामिल है। दरअसल नगर निगम की सीमा में रामनगर पालिका परिषद और सूजाबाद डोमरी नगर पंचायत के अलावा 87 गांवों को शामिल किया गया है। नए सिरे से वार्डों का परिसीमन किया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट इसी सप्ताह तक शासन को भेजी जानी है।

परिसीमन के बाद आने वाले दिनों में नगर निगम में 100 वार्ड और सात जोन होंगे। नगर निगम के जानकारों के अनुसार अब 10 वार्ड और 2 जोन बढ़ेंगे। 2011 की जनगणना के आधार पर ही वार्डों का परिसीमन किया जा रहा है। 2011 की जनगणना में नगर निगम की आबादी 11.98 लाख है। इसके अलावा 87 गांवों को नगर निगम में शामिल किया गया है। इनकी आबादी 3.5 लाख है। रामनगर पालिका और सूजाबाद पंचायत की आबादी 70 हजार है। कुल मिलाकर अब 16,36,700 आबादी हो गई। नियमानुसार 15 से 18 लाख की आबादी पर 100 वार्ड बनाने का प्रावधान है। ऐसी स्थिति में एक से दो जोन भी बढ़ाएंगे।

अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्या ने कहा कि शासन से मिले निर्देश के बाद वार्डों का परिसीमन किया जा रहा है। इस हफ्ते रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी ताकि जल्द से जल्द आगे की कार्यवाही पूरी की जा सके। आबादी के हिसाब से वार्ड और जोन कार्यालय बढ़ेंगे। जानकारों का मानना है कि जोन कार्यालय के लिए स्थान की जरूरत पड़ेगी। वर्तमान में रामनगर में पालिका परिषद का कार्यालय है जिसे जोन कार्यालय में तब्दील किया जा सकता है। इससे निर्माण कार्य का खर्च बचेगा। केवल वहां पर जोनल कार्यालय पर होने वाली व्यवस्थाओं को मुकम्मल कराना होगा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *