UP

काकोरी कांड के अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किया श्रद्धासुमन

अजीत कुमार

प्रयागराज। आज रविवार को कांग्रेसजनों ने भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी काकोरी कांड के अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह जी की जयंती पर  स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पर कैंपस में स्थित उनकी प्रतिमा पर पहुंच कर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला व राजकुमार सिंह रज्जू भैया ने कहा कि  ठाकुर रोशन सिंह जी आजादी आंदोलन में संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी थे वह जिंदादिल इंसान थे उनमें देश प्रेम की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। वह एक अच्छे अचूक निशानेबाज भी थे काकोरी कांड में उन्हें दोषी माना गया था तथा उन्हें अंग्रेजों ने फांसी की सजा सुनाई थी उन्हें इलाहाबाद के मलाका जेल में 19 दिसंबर 1927 को फांसी दी गई थी लेकिन उनकी आत्मा आज भी अजर अमर है तथा लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। ठाकुर रोशन सिंह का जन्म 22 जनवरी 1892 को के शाहजहांपुर जिला के ग्राम नेवादा में हुआ था उनके पिता का नाम जंगी सिंह था

श्रद्धांसुमन अर्पित करने वालों में सर्वश्री_इरशाद उल्ला, राजकुमार सिंह रज्जू,  विनये पाण्डेय, अब्दुल कलाम आजाद, शास्त्री सुधांशु शुक्ला, डॉ शिवकुमार पांडे,  विपिन शुक्ला,  मृत्युंजय त्रिपाठी, अक्षत राजदीप पांडे, मनोज तिवारी, आध्या प्रसाद तिवारी, आर्यन पांडे, अमन मिश्रा,तिवारी, यशवंत सिंह,, आदि लोग रहे,

pnn24.in

Recent Posts

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘भाजपा घबरा गई है और पीएम मोदी परेशान है’

तारिक खान डेस्क: आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि…

14 hours ago

बहुचर्चित आनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में फिल्म अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार

आदिल अहमद डेस्क: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने…

15 hours ago

आरक्षण मुद्दे पर बोले अमित शाह ‘भाजपा की आरक्षण खत्म करने की कोई मंशा नही है’

आफताब फारुकी डेस्क: कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा भाजपा नेताओं के बयानों को आधार…

15 hours ago

भाजपा की तुलना तालिबान से करने पर बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर दर्ज हुई ऍफ़आईआर

शफी उस्मानी डेस्क: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद पर उत्तर प्रदेश के…

15 hours ago