प्रियंका गांधी ने सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कथित लाठीचार्ज का वीडियो पोस्ट कर उठाया सवाल, बोली सुल्तानपुर पुलिस ‘हिंसक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा’

ईदुल अमीन

सुल्तानपुर: सुल्तानपुर के कांग्रेस दफ्तर के बाहर मशाल जुलूस के रूप में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनको मशाल जुलूस से रोका गया और उन पर पुलिस ने शांति पूर्वक प्रदर्शन के दरमियान लाठिया चलाई। बताते चले कि बृहस्पतिवार को रात सुल्तानपुर के कांग्रेस दफ्तर के बाहर कांग्रेस नेताओं ने मशाल जुलूस के साथ प्रदर्शन किया था।

बताते चले कि सुल्तानपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लालडिग्गी पर कांग्रेस दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के आह्वाहन पर मशाल के साथ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इस प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ बर्बरता पूर्वक बल प्रयोग किया है और लाठीचार्ज किया।

इसका वीडियो पोस्ट करते हुवे कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि ‘भाजपा सरकार की तानाशाही, लोकतंत्र पर हमले और अडानी महाघोटाले के खिलाफ सुल्तानपुर, उप्र में मशाल जुलूस निकाल रहे हमारे कार्यकर्ताओं पर पुलिस बर्बरता निंदनीय है। कांग्रेस के सिपाहियों को न तो डराया जा सकता है, न लाठियों से सच दबाया जा सकता है। मोदी जी भ्रष्टाचार पर चुप्पी तोड़िए।‘

इस ट्वीट पर सुल्तानपुर पुलिस ने जवाब दिया है कि रामनवमी, रमजान और नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत शहर में धारा 144 लागू है। कांग्रेस द्वारा बिना अनुमति के मशाल जुलूस निकाल कर मार्ग अवरुद्ध किया गया था। साथ ही प्रदर्शन हिंसक हो रहा था। इस हिंसक प्रदर्शन के मद्देनज़र पुलिस ने अवरुद्ध मार्ग खाली करवाया और सम्बंधित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ नगर कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *